फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप

मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप

Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप
अपने घर जा रहे युवक को तीन युवकों ने रोक लिया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके पास 17 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया है। पुलिस से शिकायत करने पर दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


राठ में मझगवां थाने के इटौरा गांव निवासी मनोज सोनी पुत्र रामसनेही ने बताया कि वह नगर के भटियाना मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। कोटबाजार स्थित एक सर्राफा दुकान में काम कर अपना भरण पोषण करता है। गुरुवार रात दुकान बंदकर पैदल अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी मुख्य मार्ग पर काजीपुरा की पुलिया के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने उसके पास से 17 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

उसके बाद उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों में पैसों के लेनदेन का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप

दुकान बंद कर जा रहा था युवक, रास्ते में की लूटपाट
पुलिस ने बताया लेनदेन का मामला, दोनों पक्षों से की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed