{"_id":"5cfd3f64bdec2207657bb312","slug":"15601007009-hamirpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रसव के बाद महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव की 23 वर्षीय विवाहिता की प्रसव के बाद अस्पताल में मौत हो गई। उसके पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुरैनी गांव के भगवती प्रसाद के बेटे पवन की शादी 20 जून 2018 को बरदर थाना आटा जनपद जालौन निवासी साधना से हुई थी। साधना के पिता करन सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी में उसने सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जिससे वह कमजोर हो गई थी।
शनिवार को उसे प्रसव पीड़ा होने पर ससुरालीजन झांसी ले गए। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कमजोरी के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने पति पवन, ससुर भगवती, देवर शत्रुघन, चाचा रामकिशन व सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाने के उपनिरीक्षक नंदकिशोर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो