फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पांचवीं की छात्रा से दरिंदों ने दुष्कर्म कर की हत्या

पांचवीं की छात्रा से दरिंदों ने दुष्कर्म कर की हत्या

Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पांचवीं की छात्रा से दरिंदों ने दुष्कर्म कर की हत्या
हमीरपुर। कक्षा पांच की 11 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा को घर के बाहर सोते समय अगवाकर उसे सुनसान कब्रिस्तान ले गए। यहां दरिंदों ने उससे रेप किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह बालिका का शव झाड़ियों के बीच मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज ग्रामीण व परिजनों ने जमकर हंगामा किया और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब साढ़े तीन घंटे बाद डीआईजी, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। डीआईजी ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को गठित किया है।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के दंपति पड़ोसी जनपद कानपुर के नौरंगा के पास कैथा गांव स्थित ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं। परिजन बेटी को उसके रिश्ते के मामा रज्जन की देखरेख में छोड़ गए थे, ताकि घर में बंधी गाय की वह देखरेख करती रहे। बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती थी। गर्मी व उमस अधिक होने पर मासूम छात्रा शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर रज्जन के सात वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी। तभी रात में अज्ञात दरिंदे उसे अगवा कर गांव के सुनसान कब्रिस्तान पर ले गए। जहां दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला। उसके शरीर में खून के धब्बे मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। परिजन मांग कर रहे थे कि मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम आए तभी शव को उठने दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे कुरारा एसओ केके पांडेय ने शव को उठवाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों के विरोध के चलते वह शव को कब्जे में नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद एसपी हेमराज मीना, एएसपी एसके सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, सदर कोतवाल केपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद डीआईजी अनिल कुमार राय भी पहुंच गए। वहीं अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अजीत परेश भी गांव पहुंचे। जहां सभी ने परिजनों को घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित करने की बात कही, उधर गांव में मौजूद स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात एक साथ बैठकर शराब पीने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है।


अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे भाजपा नेताओं के समझाने पर परिजन और ग्रामीण मान गए। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर तीन डाक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया है। उधर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के खुलासे को लेकर किया जमकर हंगामा
एसपी के समझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद शव का भरा जा सका पंचनामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed