फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हादसे के बाद बाइक सवार को लोगों ने पीटा

हादसे के बाद बाइक सवार को लोगों ने पीटा

Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक सवार को लोगों ने पीटा
हमीरपुर। बाइक सवारों की टक्कर लगने से एक किशोर गिरकर घायल हो गया। यह देख सिकरोढ़ी के ग्रामीणों ने बाइक सवारों पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ला निवासी शिवराज सिंह (18) पुत्र शिवकरन निषाद बुधवार को अपने बहनोई हरिओम के साथ बाइक से कुरारा क्षेत्र के जलाला गांव जा रहा था। तभी सिकरोढ़ी गांव में उसकी बाइक से एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवारों ने किशोर को उठाया।

वहीं घटना से गुस्साए किशोर के परिजनों व ग्रामीणों ने बाइक सवार शिवराज पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी उसके बहनोई हरिओम ने यूपी 100 व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया है। वहीं दूसरी घटना में कुरारा थानाक्षेत्र के कुसौलीपुरवा गांव निवासी रज्जन धुरिया (48) गांव से बाइक में कुरारा मजदूरी के लिए आ रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरोढी गांव में बाइक की टक्कर से घायल हुआ था किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed