फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एसडीएम ने छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी

एसडीएम ने छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी

Mon, 03 Jun 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी
सरीला (हमीरपुर)। एसडीएम ने चिकासी थानाक्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। घुरौली चंदवारी मौरंग खदान में छापा मारकर नदी की जलधारा से मौरंग खनन कर रही छह पोकलैंड मशीनें पकड़ी हैं। इसके चलते मौरंग खदान को सीज कर पट्टाधारक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही पट्टा निरस्तीकरण की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


एसडीएम जुबेर वेग ने शनिवार की देर रात चिकासी एसओ अमित भड़ाना व पुलिस बल के साथ घुरौली चंदवारी मौरंग खदान के खंड संख्या 26-5 में छापामारी की। यह मौरंग खंड एल पाइन रिसोर्स के प्रोपराइटर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा गोवर्धन कालोनी ग्वालियर के नाम पांच वर्ष के लिए आवंटित है। एसडीएम ने बताया छापेमारी के दौरान नदी की जलधारा से अवैध खनन कर रही छह पोकलैंड मशीनें बरामद की हैं।
विज्ञापन


जिन्हें थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है तथा मौरंग खदान को भी सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया सुरक्षित मौरंग खंड से भी अवैध खनन करने की आशंका है। जिसकी जांच के लिए राजस्व व खनिज विभाग की टीम का गठन किया गया है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो पट्टाधारक के विरुद्घ पट्टा निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अमित भड़ाना ने बताया कि खनन निरीक्षक सन्नी कौशल की तहरीर पर पट्टाधारक सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खदान में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम की छापेमारी के दौरान मौरंग खदान पर अफरा तफरी मच गई। मौरंग लादने आए ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गए।

घुरौली चंदवारी मौरंग खदान पर अधिकारियों ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed