फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   खेत जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

खेत जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

Mon, 03 Jun 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
खेत जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा
राठ। अपने खेत जा रहे युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर पीटा। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। गले में पड़ी सोने की चेन छीन कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव निवासी अखिलेश मिश्रा पुत्र रमेशचंद्र ने बताया नगर के जलालपुर रोड पर वह आवास बनाकर रहता है। शनिवार देर रात अपने छोटे भाई पुरुषोत्तम के साथ बाइक से खेतों की ओर जा रहा था। सरसई रोड पर महावीरन मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उससे अमगांव का रास्ता पूछा। वह रास्ता बता ही रहा था कि तभी बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह देख बाइक पर बैठा उसका भाई पुरुषोत्तम भाग खड़ा हुआ। बताया बदमाशों ने उस पर चाकू से तीन वार किए हैं। गले में पड़ी सोने की जंजीर छीन ली है। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी भाग चुके थे। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू मारकर घायल करने के बाद छीनी सोनी की चेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed