फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हत्यारोपी भाई गया जेल, रक्तरंजित ईंट बरामद

हत्यारोपी भाई गया जेल, रक्तरंजित ईंट बरामद

Sun, 26 May 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी भाई गया जेल, रक्तरंजित ईंट बरामद
हमीरपुर। छोटे भाई की हत्या कर शव को घर के कमरे में दफनाने वाले हत्यारोपी भाई की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने खून से सनी ईंट (आलाकत्ल) बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पाराओझी गांव निवासी बलराम (22) पुत्र काली प्रसाद 28 मार्च से लापता था। तब पिता ने मामले की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मगर लापता पुत्र का सुराग न लगने पर पीड़ित पिता ने कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार भी लगाई। मगर चुनाव में पुलिस फोर्स की कमी व व्यस्तता के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता द्वारा शनिवार को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी देने का प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस हरकत में आई। कोतवाल केपी सिंह शनिवार की शाम काली प्रसाद के घर पहुंचे। पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। जिसमें बलराम का बड़ा भाई सुघर पुलिस के सवालों में उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सुघर के साथ सख्ती दिखाई। जिस पर उसने सच्चाई बता दी। सुघर ने पुलिस को बताया बलराम शराब पीकर आए दिन घर में गालीगलौज व मारपीट कर उत्पात मचाता था। जिस पर उसने उसकी हत्या कर शव को घर के एक कमरे में दफना दिया। यह सुन पुलिस के होश उड़ गए।

पुलिस ने सुघर की निशानदेही पर गड्ढे से शव को बरामद किया। कोतवाल ने बताया दर्ज गुमशुदगी की सूचना पर हत्यारोपी सुघर के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य को छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल के रूप में ईंट बरामद कर जेल भेजा है। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीण अवैध संबंधों के पीछे घटना के होने की भी बात कह रहे हैं।

जांच के लिए विसरा भेजा
शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों डा. शिवशास्त्री व डा. आशुतोष निरंजन के पैनल द्वारा किया गया। शव करीब दो माह पुराना होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से चिकित्सकों ने विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।


अध्यापक ने राहत की सांस ली
पिता कालीप्रसाद ने एक स्कूल के बस चालक व एक अध्यापक पर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र बलराम को 28 मार्च को दोनों लिवा ले गए थे। तबसे वह घर नहीं लौटा है। घटना का खुलासा होने के बाद चालक व अध्यापक ने भी राहत की सांस ली है।


पाराओझी में छोटे की हत्या कर शव घर में दफनाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed