फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जलधारा से खनन करने व रास्ता रोकने पर मुकदमा

जलधारा से खनन करने व रास्ता रोकने पर मुकदमा

Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जलधारा से खनन करने व रास्ता रोकने पर मुकदमा
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के केन नदी स्थित बक्छा मौरंग खदान में नियम विरुद्ध खनन की सूचना पर खनिज विभाग ने शुक्रवार की देर रात छापा मारकर कार्रवाई की और नदी की जलधारा से 5400 घन मीटर मौरंग निकालने का मामला पकड़ा है। खनिज अधिकारी ने मार्ग रोकने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ दूसरा मुकदमा नियम विरुद्ध खनन परिवहन करने का दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खनिज अधिकारी सन्नी कौशल, खनिज निरीक्षक व उनकी टीम ने सिसोलर पुलिस के साथ बक्छा खादर मौरंग खदान में छापा मारा। छापे से खदान में हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे। मगर बड़ी कार्रवाई के बाद सिसोलर थाने में खनिज अधिकारी की ओर से खदान मालिक मेसर्स अवस्थी ट्रेडर्स गिरवां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व रास्ते को अवरोध करने की धाराओं में व दूसरा मुकदमा खनिज नियमावली के विपरीत खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ खनिज अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि पट्टा धारक ने जलधारा से करीब 5400 घन मीटर मौरंग की अधिक निकासी की है। बताया कि खदान से ट्रकों में ओवर लोडिंग की जा रही थी। बताया शनिवार को 14 ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन थानेदारों के खिलाफ की संस्तुति
हमीरपुर। मौरंग खनन के मामले में संलिप्तता पाए जाने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने तीन थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम ने थानेदारों के खिलाफ अधिकारियों के खिलाफ पत्र भेजा है। डीएम ने बताया स्थानीय कोतवाली, थाना कुरारा और थाना सिसोलर में ओवर लोडिंग कर ट्रकों को निकाला जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से मौरंग का खनन कराया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में एसपी, डीआईजी, एडीजी इलाहाबाद व मंडलायुक्त को पत्र भेज तीनों थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।


खनिज विभाग ने शुक्रवार रात छापा मार, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed