फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बेकाबू डंपर हाईवे किनारे मकान में घुसा

बेकाबू डंपर हाईवे किनारे मकान में घुसा

Fri, 17 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू डंपर हाईवे किनारे मकान में घुसा
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में एक तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे बने मकान में घुस गया। जिससे घर में मौजूद महिला व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही सड़क किनारे जा रहे दो ट्रक चालक भी चपेट में आ गए। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे की फैक्ट्री एरिया में गणेश रोडलाइंस के सामने रिमझिम इस्पात में मजदूरी करने वाला भोगीलाल मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार एक डंपर अनियंत्रित होकर भोगीलाल के मकान में घुस गया। जिससे मकान पर मौजूद उसकी पत्नी संतोषी (35) व पुत्री खुशी (5) गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही सड़क किनारे जा रहे रिमझिम इस्पात लिमिटेड में हिमाचल प्रदेश से माल उतारने आए कांगड़ा निवासी ट्रक चालक रिंकू कुमार (35) व अश्विनी कुमार (34) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, डंपर चालक व खलासी मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


बेकाबू डंपर हाईवे किनारे मकान में घुसा
हादसे में मकान में महिला व पुत्री समेत दो घायल
दो ट्रक चालक भी चपेट में आ गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed