{"_id":"5ca3ac53bdec221469616ce5","slug":"151554230355-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार की रात बड़ागांव में हुए पारिवारिक विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया था। घायल की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार कानपुर में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों व एक अन्य के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
स्थानीय कोतवाली के बड़ागांव निवासी शिवेंद्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई रोहित यादव पुत्र स्व मुन्नी यादव को मंगलवार की शाम परिवार के ही दीपू व सर्वेश दोनों सगे भाई ने बाइक से टक्कर मार दी थी, जिसमे दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे रोहित घर से पशुबाड़ा जा रहा था तभी दीपू, सर्वेश व अन्य ने रास्ते में रोककर मारा पीटा और तमंचे से गोली चला दी, जिसमें रोहित घायल हो गया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि घायल को रात में ही कानपुर रेफर कर दिया गया था। बताया घायल के भाई हरीकिशन की तहरीर पर दीपू, सर्वेश व जगदीश के खिलाफ प्राणघातक हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
तीन लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
-मंगलवार की रात बड़ागांव में हुई थी गोलीबारी की घटना