फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रिक्शा चालक व मजदूर का घर जला

रिक्शा चालक व मजदूर का घर जला

Sun, 03 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक व मजदूर का घर जला
भरुआसुमेरपुर। पैलानी मार्ग पर रानी लक्ष्मीबाई चौराहा के पास शनिवार रात आतिशबाजी की चिंगारी से एक रिक्शा चालक के घर का सामान जल गया। हादसे में एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी घटना उजनेड़ी गांव में हुई। यहां एक मजदूर का मकान जल गया। जिसमें करीब 50 हजार की क्षति हुई है।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मी मार्ग निवासी रिक्शा चालक बलवीर कुशवाहा के घर अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से रिक्शा चालक की लगभग एक लाख रुपये का सामान जल गया। आग लगने का अंदाजा आतिशबाजी की चिंगारी का होना लगाया जा रहा है। रात में रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के आसपास मैरिज हाउस में कई बारातों के कार्यक्रम थे। कस्बे के लेखपाल ने एक लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन


इसी तरह ललपुरा के उजनेड़ी गांव के मजरा सिकरी में शार्ट सर्किट से आग लगने से हजारों का सामान जल गया। सिकरी निवासी पप्पू पाल के रिहायशी मकान में रविवार को दोपहर को दो बजे विद्युत करंट से अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान रविशंकर वर्मा ने बताया कपड़े, सामान आदि जला है। घटना से लेखपाल को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाओं में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed