फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बाइक स्किड; एक की मौत, दूसरा घायल

बाइक स्किड; एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 05 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक स्किड; एक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत किटपल में बाइक स्किड होने से बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार युवक घायल हो गया। घायल का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक चालक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नीरज कुमार पुत्र विपिन चंद और विशाल कुमार पुत्र मिलाप चंद निवासी सेरा बाइक पर सवार होकर रविवार रात करीब 11 बजे जसाई जा रहे थे। जैसे ही दोनों किटपल के पास पहुंचे, सड़क पर बिखरी बजरी पर बाइक का टायर स्किड हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने बाइक चालक नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विशाल का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नीरज के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed