{"_id":"5b7ef05d42c79246730f5031","slug":"141535045725-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी ने किया समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी ने किया समर्पण
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। बालिका से दुराचार की घटना को लेकर पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर युवकों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग की। हालांकि उप जिलाधिकारी व सीओ ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उधर मासूम से दुराचार के आरोपी ने कोतवाली में समर्पण कर दिया है।
मालूम हो कि 18 अगस्त को पड़ोसी युवक ने बालिका से दुराचार किया था। जिसे सीएचसी से सदर अस्पताल उसके बाद कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में एक निजी चिकित्सालय में बालिका से बलात्कार की पुष्टि हुई।
घटना की खबर नगर में फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और पीड़िता के परिजनों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कोतवाल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा सस्पेंड करने की मांग कर तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया और मुख्यमार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा नेताओं ने न्याय न मिलने व कोतवाल को सस्पेंड न करने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। दबाव को देखते हुए 21 अगस्त की रात आरोपी नरेश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
जहां पुलिस ने उससे पूछताछ कर गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया। इसी मामले को लेकर गुरुवार को दर्जनाें युवकों ने आशीष सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंच पुलिस विरोधी नारे लगाए और कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग कर नारेबाजी कर हंगामा किया।
लगभग दो घंटे चले इस हंगामे के बाद उप जिलाधिकारी अजीत परेश व सीओ ओमकार यादव ने प्रदर्शनकारियों को हर संभव मदद व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
घटना से नाराज लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर कोतवाल के निलंबन की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो