{"_id":"59a073754f1c1b5d0c8b4b10","slug":"141503687541-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की आरटीओ ऑफिस में दबिश, रिकॉर्ड खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस की आरटीओ ऑफिस में दबिश, रिकॉर्ड खंगाला
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने शुक्रवार को एक बार फिर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में दबिश दी। विजिलेंस टीम ने कार्यालय में जरूरी रिकॉर्ड खंगाला। विजिलेंस टीम ने कार्यालय से जरूरी दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। टीम ने करीब साढ़े पांच घंटे तक आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड जांचा। विजिलेंस ने बीते माह एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था। विजिलेंस ब्यूरो को काफी समय से आरटीओ कार्यालय में समय पर वाहनों के पंजीकरण संबंधी काम न होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके अलावा चालान किए गए वाहनों का मनमाना जुर्माना वसूलने, वाहनों की आरसी देने में समय लगाने जैसी शिकायतें भी मिल रहीं थीं। इसके चलते विजिलेंस टीम ने एएसपी बलबीर सिंह के नेतृत्व में दबिश दी। करीब साढ़े पांच घंटे तक विजिलेंस टीम ने आरटीओ कार्यालय के दस्तावेज जांचे। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
विजिलेंस विभाग के एएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि लोगों की शिकायतों के आधार पर आरटीओ कार्यालय में दबिश दी गई है। करीब साढ़े पांच घंटे तक टीम ने आरटीओ कार्यालय का रिकॉर्ड चेक किया है।