फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
पत्योरा। यमुना नदी से निकली पत्योरा पंप कैनाल में काम करते समय मजदूर के सिर में बल्ली लग गई थी। गंभीर अवस्था में उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जहां छठवें दिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने ठेकेदार व नहर विभाग पर मदद न करने का आरोप लगाया है।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी मजदूर रामप्रकाश (50) 20 सितंबर को पंप कैनाल में चार साथियों के साथ काम करने गया था। कैनाल में जर्जर पाइपों की जगह नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


उसके साथी मजदूर रामबिलास निषाद ने बताया एक पाइप का वजन लगभग आठ क्विंटल था, जिसे सात मजदूर बल्ली के सहारे उठा रहे थे। पाइप उठाते समय बल्ली हाथ से छूटने पर वह सीधे रामप्रकाश के सिर पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। पहले उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकाें ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। जहां पांच दिन तक रामप्रकाश बेहोशी की हालत में रहा।

बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र रामफल ने बताया ठेकेदार व नहर विभाग ने कोई मदद नहीं की है। ठेकेदार ने मात्र 20 हजार रुपये दिए हैं, जबकि 1.5 लाख रुपये इलाज में खर्च हुआ।


उधर, नहर विभाग के जेई राहुल वर्मा ने बताया मौखिक तौर से मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इस बारे में एसआई इंद्रपाल ने बताया तहरीर में कैनाल में काम करते समय बल्ली सिर पर गिरने से इलाज के दौरान मौत होना बताया गया है।

पंप कैनाल में काम करते समय सिर में बल्ली लगी थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed