फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सुमेरपुर थाना परिसर में बाहरी व्यक्तियों का युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

सुमेरपुर थाना परिसर में बाहरी व्यक्तियों का युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर थाना परिसर में बाहरी व्यक्तियों का युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस की मौजूदगी में बाहरी व्यक्तियों के जरिए सुमेरपुर थाना परिसर में एक युवक की पिटाई का शुक्रवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। इसका संज्ञान सीओ सदर ने लिया है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सुमेरपुर थाना परिसर में काफी संख्या में फरियादियों की भीड़ थी। थाने गेट के पास एक दरोगा, एक सिपाही व एक होमगार्ड खड़े थे। तभी एक युवक को बाहरी लोग पकड़कर थाने के अंदर ले गए। कुछ ही देर में एक युवक थाना परिसर से एक युवक को मारते थाने के अंदर ले गया। जहां युवक की जमकर पिटाई की गई। यह सारा नजारा वायरल वीडियो में नजर आ रहा है। यहां तक कि बाहरी युवक पीटने वाले युवक को गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


थाना परिसर में पिटाई के पीछे लोगों ने बताया कि इंद्रजीत नाम का व्यक्ति पुलिस के नाम पर वाहनों से वसूली करता है। यही व्यक्ति पैसों के लेनदेन को लेकर थाना परिसर में युवक की पिटाई कर रहा है। इसके साथ ही तीन दिन पहले ऑटो खरीदकर लाए ग्योड़ी निवासी रामपाल ने बताया कि इंद्रजीत नाम का बाहरी व्यक्ति फैक्ट्री एरिया के पास आया और वाहन चलाने के नाम पर पांच सौ रुपयों की मांग की। कहा कि अभी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है बाद में दे देगा जिस पर युवक ने वाहन को सीज कराने की धमकी दी। बताया कि 300 रुपये देने के बाद वह वहां से गया। सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो का उन्होंने संज्ञान लिया है। वह इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिटाई का कारण पैसों का लेनदेन, सीओ ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed