फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   करंट से महिला की मौत

करंट से महिला की मौत

Tue, 07 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत
राठ। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


मझगवां थानाक्षेत्र के अटगांव निवासी प्रमोद कुमार रिछारिया ने बताया वह अपने परिवार सहित खेत में लगे नलकूप के पास कोठी बनाकर रहता है। मंगलवार तड़के उसकी पत्नी सुनीता (45) पोंछा लगा रही थी। तभी वहां रखे पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह जमीन पर गिर गई और पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा।

जिसे हटाकर परिजन गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। सीएचसी के डा. आलोक ने बताया कि महिला के अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला के नाम करीब तीन बीघा कृषि भूमि है। महिला की मौत पर पुत्र अनूप और पुत्री ज्योति का रो रोकर बुराहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन


करंट से दो महिलाएं झुलसीं
राठ। कस्बा जलालपुर निवासी गोमती पत्नी डालचंद्र को कस्बे के एक विवाह घर में शादी समारोह के दौरान मंगलवार सुबह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। इसी तरह करगवां गांव निवासी कल्पना पत्नी उमाकांत भी सोमवार रात करंट से झुलस गई है। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नलकूप की कोठी में सफाई करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed