{"_id":"5b5225a14f1c1b43748b6105","slug":"121532110241-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव में विकास कार्यों की जांच कर रही टीम की मौजूदगी में मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि पर मारपीट के साथ फ ायरिंग करने के मामले में पुलिस ने धारा 307 के तहत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं गांव में पीएसी तैनात की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपियाें की तलाश में छापेमारी की।
परछा गांव में विकास कार्यों की शिकायत पर गुरुवार को जांच टीम गांव गई थी। जांच टीम के सदस्य उप कृषि निदेशक जेएम श्रीवास्तव व अवर अभियंता लघु सिंचाई अखिलेश वर्मा, पंचायत सचिव दुर्गेश नदन पांडेय व लेखपाल प्रदीप तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि जाकिर खान के साथ पंचायत भवन पहुंचे। जहां शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान के भाई आफताब सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
पंचायत भवन में आफताब का कब्जा होने की जानकारी जैसे ही मौजूदा प्रधान ने दी शिकायतकर्ता आग बबूला हो गया और प्रधान से झगड़ा करने लगा। इसी बीच अफताब ने बंदूक से प्रधान प्रतिनिधि व टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह सभी लोग वहां से जान बचाकर भागे। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि जाकिर खान ने पुलिस में मामले की तहरीर देते हुए बताया कि आफताब व उसका भतीजा अजहर व मजहर उसके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। जिसे देखकर अधिकारी भाग निकले। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर गुुरुवार रात क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव पुलिस बल सहित गांव पहुंचे और कई स्थानों पर छापेमारी की। वहीं गांव में दहशत का माहौल होने पर पीएसी बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
-विकास कार्याें की जांच के दौरान हुई थी फायरिंग