{"_id":"5b61f07e4f1c1bee748b738a","slug":"11533145214-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष के साथ प्रधान प्रतिनिधि ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष के साथ प्रधान प्रतिनिधि ने की मारपीट
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बेरी गांव में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष को प्रधान की शिकायत करने पर प्रधान प्रतिनिधि व उसके साथियों ने पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बेरी गांव निवासी व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान के विकास कार्यों में गड़बड़ी करने की शिकायत जिला स्तरीय अधिकारियों से की थी। इससे नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेष नारायन ने मंगलवार को बाजार में अपने साथी प्रमोद उर्फ ठिल्लू, भूपेंद्र से रुकवाया।
इन्होंने प्रधान की शिकायत करने की बात कही। शेष नारायन ने लाठियों से हमला बोल दिया। साथियों व उसके साथ मारपीट की। दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शेष नारायन, प्रमोद व भूपेंद्र के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट