फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, एक दूसरे को मारपीट कर की हवाई फायरिंग

कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, एक दूसरे को मारपीट कर की हवाई फायरिंग

Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, एक दूसरे को मारपीट कर की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। किसी बात को लेकर गुरुवार रात करीब 11 बजे दो पक्ष भिड़ गए। इनमें मारपीट व हवाई फायरिंग हुई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई।


मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी इरफान पुत्र बद्दल व अंकित तिवारी में गुरुवार की रात करीब 11 बजे झगड़ा हो गया। शोर शराबा होने पर दोनों पक्षों के परिजन बीच-बचाव करने आ गए। इसी बीच किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले अवैध असलहों से हवाई फायरिंग की गई। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। एक दूसरे को मारापीटा गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के तीन- तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर धमकाने व हवाई फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर इरफान व अंकित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वहीं इरफान ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे बैठा था। तभी अंकित ने गाली गलौज करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। अंकित ने बताया कि वह बलदाऊ मंदिर में चल रहा कृष्ण महोत्सव देखने जा रहा था। तभी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed