फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तीन भाइयों समेत चार को सात साल की कैद

तीन भाइयों समेत चार को सात साल की कैद

Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन भाइयों समेत चार को सात साल की कैद
हमीरपुर। अतरार गांव में चुनावी खुन्नस को लेकर करीब 12 वर्ष पूर्व किए गए जानलेवा हमले की सुनवाई मंगलवार को पूरी हुई। अपर सत्र न्यायालय तृतीय के विशेष न्यायाधीश विजय पाल ने तीन सगे भाइयों समेत चार हमलावरों को सात वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता राकेश सिंह यादव ने बताया बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव निवासी लोकेंद्र तिवारी पुत्र रमाशंकर की मां ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रही थी। चुनाव के दौरान गांव के धर्मेंद्र सिंह पुत्र कल्लू से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर रमाशंकर ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसी रंजिश के कारण 25 जनवरी 2006 की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वादी लोकेंद्र तिवारी गांव के चिरउवा कोरी के निजी नलकूप पर अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी धर्मेंद्र सिंह हाथ में तमंचा लिए अपने भाई मुनइया सिंह व मानिक सिंह और टीटू सिंह पुत्र जगत के साथ धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। यहां आरोपियों ने उसे ललकाराते हुए जानमाल की धमकी दी।

मौके पर मौजूद चिरउवा व कल्लू पुत्र सेवादास ने ट्यूबवेल पर हत्या नहीं करने को कहा। लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया जो मिस हो गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने तमंचे की बट से प्रहार कर लोकेंद्र तिवारी को घायल कर दिया।


इसके बाद हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। छीनाझपटी में लोकेंद्र तिवारी की जेब से पांच सौ रुपये व सोने की जंजीर निकल गई। मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को सात वर्ष की कैद व प्रत्येक को 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अतरार गांव में चुनाव को लेकर 12 वर्ष पूर्व हुआ था जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed