{"_id":"596906f64f1c1b18578b45dd","slug":"111500055286-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से चढ़ावा और गहने ले उड़ा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से चढ़ावा और गहने ले उड़ा शातिर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत टौण भराड़ी माता मंदिर में चोर ने ताले तोड़ चढ़ावा और माता की मूर्ति के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शातिर ने मंदिर के पुजारी की कुटिया को बाहर से बंद कर दिया। हालांकि चोरी की सारी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह के समय मंदिर पुजारी को चोरी की वारदात की भनक लगी। इसके चलते पुजारी ने मंदिर कमेटी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे एक चोर मंदिर परिसर में घुसा। इस दौरान उसने मंदिर परिसर में पुजारी की कुटिया को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दान पात्र को तोड़ इससे 15 हजार रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया। मंदिर परिसर स्थित माता की मूर्ति से करीब तीन तोले सोने क ेगहने भी पुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह करीब चार बजे पुजारी श्याम लाल उठा तो उसने दरवाजा खोलने लगा जो बाहर से बंद था। इसी सूचना उसने तुरंत स्थानीय सराय के चौकीदार को दी। चौकीदार ने दरवाजा खोला। बाहर निकलकर चौकीदार ने देखा तो मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ था। इसकी सूचना पुजारी ने मंदिर कमेटी को दी। इसके चलते मंदिर कमेटी ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर के साथ लगते शिव मंदिर से भी चोर घंटियां चुराकर ले गया। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।