फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भैंसों से भरे दो ट्राले पकड़े, चालक गिरफ्तार

भैंसों से भरे दो ट्राले पकड़े, चालक गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2017 12:09 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
भैंसों से भरे दो ट्राले पकड़े, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा में नाकेबंदी के दौरान दो ट्रालों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 29 भैंसों को पकड़ा है। मामले को लेकर पुलिस ने दो ट्राला चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। नादौन पुलिस ने विधानसभा चुनावों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में नाकेबंदी की है। शनिवार रात हवलदार राजेश के नेतृत्व में धनेटा क्षेत्र में नाके के दौरान जब एक साथ दो ट्राले निकल रहे थे। पुलिस ने दोनों ट्रालों को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान दोनों ट्रालों में 29 भैंसे लदे पाए गए। एक ट्राले में 14 तथा दूसरे में 15 भैंसें लदे थे। पूछताछ पर ट्राला चालकों के पास भैंसों से संबंधित कोई वैध कागजात या परमिट नहीं मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसों से भरे दोनों ट्रालों और चालकों अनिल कुमार निवासी नेरी और अनवर हुसैन निवासी सलोह को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी नादौन सतीश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों ट्रालों को कब्जे में ले लिया। दोनों चालकों को गिरफ्तार कर पशु अत्याचार मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed