{"_id":"59666c764f1c1b7f548b4643","slug":"101499884662-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू टोना करती दुकानदार महिला सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जादू टोना करती दुकानदार महिला सीसीटीवी में कैद
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला दुकानदार अपने पड़ोसी दुकानदार की दुकान के आगे जादू टोना करती सीसीटीवी में कैद हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही दुकानदार अपनी दुकान पहुंचा तो वह अपनी दुकान के बाहर अजीबोगरीब सामान गिरा देख दंग रह गया। उसने दुकान खोली और पास ही की एक अन्य दुकान की सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखने पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज देख दुकानदार होशा फाख्ता हो गए। दरअसल उसके पड़ोस में मनियारी की दुकान करने वाली एक महिला दुकानदार की जादू टोना करती तसवीरें इसमें कैद हो र्गइं। महिला ने जिस दुकान के आगे जादू टोना किया, वह दुकान भी मनियारी की है। महिला दुकानदार की दुकान में सेल कम होती है जबकि पड़ोसी मनियारी की दुकान में सेल काफी अधिक है। लोगों में चर्चा है कि इसी के चलते महिला ने कोई जादू टोना किया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार महिला मंगलवार रात 12:44 मिनट और 52 सेकेेंड पर एक दुकान से बाहर निकलती है। 12:45 पर अपनी दुकान से आगे की तरफ कुछ फेंकती है। वापस आकर पड़ोसी की दुकान के आगे 12:45 बजकर 29 सेकेंड पर दोबारा कुछ फेंकती है। इसके बाद महिला यहां से चली जाती है। कुछ देर बाद दोबारा महिला जली ज्योति लेकर यहां पहुंचती है। पड़ोसी दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही मामले को लेकर कुछ बताया जा सकता है।