फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 years' imprisonment for killing his wife

पत्नी की हत्या में 10 साल की कैद

Fri, 09 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
10 years' imprisonment for killing his wife
हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala

हमीरपुर। डेढ़ वर्ष पूर्व सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी को जलाकर मार डालने के मामले में शुक्रवार को अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार सक्सेना ने बताया कि मौहर गांव निवासी देवप्रकाश निषाद की शादी बांदा जिले के पैलानी थाना के रेहुटा गांव निवासी जोधा प्रसाद की पुत्री सुनीता के साथ 20 वर्ष पूर्व हुई थी। देव प्रकाश शराब पीने का लती था। आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन


बीते 29 नवंबर 2014 को दिन में 12 बजे वह शराब पीकर घर आया और अपने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिसकी सदर अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई थी। मृतका की मांग फूलकली ने सुमेरपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश कोट चार शैलोज चंद्रा ने दोषी मिलने पर उसे 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में आरोपी के पुत्र मोहित (10) व पुत्री दामिनी (5) ने भी गवाही दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed