फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,SP,hamirpur

गुटखा फैक्टरी के खुलासे में पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

Mon, 06 Sep 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
crime,SP,hamirpur
हमीरपुर। जलालपुर व राठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुटखा फैक्टरी के खुलासे में एसपी कमलेश दीक्षित ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया पुलिस ने भारी मात्रा में तंबाकू, गुटखा, पांच मशीनों और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जलालपुर पुलिस ने ममना/सरीला तिराहे पर चेकिंग के दौरान कार को रोका। उसमें दो आरोपियों देवेंद्र कुमार लोधी व सत्यम अहिरवार निवासी बारह खंबा राठ के कब्जे से तीन बंडल तंबाकू गुटखा बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में रामप्रकाश गुप्ता निवासी सिकंदरापुरा राठ के मकान में फैक्टरी लगी होने की जानकारी दी। राठ स्थित फैक्टरी में छापा मारकर पांच मशीनें व भारी मात्रा में तंबाकू, कई नामी ब्रांड के रैपर बरामद हुए हैं।

बताया गिरफ्तार लोग गुटखा के बड़े व्यवसायी हैं। बताया राठ के गुटखा व्यापारी संचालित फैक्टरी का लाइसेंस नहीं दिखा सके। पुलिस ने एलआईसी भवन के बगल में उनके एक कमरे के अंदर गुटखा व अन्य सामान बरामद किया है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यज्ञनारायण भार्गव व थाना जलालपुर एसओ विनोद कुमार, दरोगा गुलाब सिंह इस कार्रवाई में शामिल रहे। एसपी ने बताया बरामद माल सहित अन्य सामान की कीमत करीब 65 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed