{"_id":"615206ac8ebc3efd17663f0d","slug":"crime-police-raifal-tani-hamirpur-news-knp6547595118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाही भिड़े, एक दूसरे पर तानीं राइफलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाही भिड़े, एक दूसरे पर तानीं राइफलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के लोनिवि डाकबंगले में सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में आए राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य की स्कार्ट ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर राइफलें तानकर हंगामा किया। हंगामा देख विशिष्ट सदस्य ने सिपाहियों को जमकर फटकारा। इस मामले को लेकर स्कार्ट ड्यूटी के दोनों सिपाहियों को हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य रामभरोसी लाल बाल्मीकि सोमवार को लोनिवि के डाकबंगले में आए थे। पुलिस प्रशासन ने स्कार्ट ड्यूटी में कांस्टेबल शेषलाल व देवेंद्र को लगाया गया था। लोनिवि के डाकबंगले के परिसर में दोनों सिपाही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते ही एक दूसरे पर राइफलें तान दीं। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
हंगामा देख विशिष्ट सदस्य मौके पर आए और दोनों सिपाहियों को जमकर फटकारा। इस घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मामले की जानकारी होते ही रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने दोनों सिपाहियों को स्कार्ट ड्यूटी से हटा दिया है। इधर एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद हंगामा
राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य रामभरोसी लाल बाल्मीकि ने कुरारा नगर पंचायत कार्यालय में बैठक के बाद लोनिवि के डाकबंगले में समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले भर की मंडी समिति के सचिवों के साथ बैठक के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की भी बैठक थी। इसके बाद स्कार्ट ड्यूटी के सिपाहियों में यह झड़प हो गई।