फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,marpeet,hamirpur news

तीन सगे भाइयों को चाकू मार किया घायल

Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,hamirpur news
मौदहा (हमीरपुर)। शनिवार देर रात कस्बे के हैदरगंज मोहल्ले में मामूली विवाद में चचेरे भाई ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से तीनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हैदरगंज निवासी सुंदर, सरोज और मोनू तीनों भाइयों का परिवार के ही सर्वेश से किसी बात को लेकर शनिवार देर रात विवाद हो गया।
विज्ञापन

जिसके बाद सर्वेश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर तीनों भाइयों को घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी भाग निकला। तीनों घायलों को मोहल्ले के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल ऋषि देव ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमवालर ट्रक में खलासी का कार्य करता था। बताया हमलावर घायलों का चचेरा भाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed