फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,loot,hamirpur news

तीन ट्रक चालकों से 82 हजार की लूट

Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime,loot,hamirpur news
पत्योरा (हमीरपुर)। मौरंग खदान जाने वाले ट्रक चालकों से लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से मौरंग कारोबारियों में दहशत है। बुधवार रात पत्योरा गांव के पास एक ट्रक के चालक को मारपीट कर बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। वहीं मंगलवार को भी दो ट्रक चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश दोनों चालकों से 42 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में दो मौरंग खदान संचालित हैं। खंड संख्या 31/5 के संचालक अशोक सचान ने बताया मंगलवार रात रेलवे क्रासिंग के पास करीब 12 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिंह वाहनी कंपनी के ट्रक चालक रोहित व हर हर महादेव कंपनी के ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 21-21 हजार रुपये लूटे हैं। ट्रक चालक रोहित का इलाज चल रहा है। बताया बुधवार रात करीब 11 बजे मौरंग लेने खदान जा रहे मंसूरी कंपनी के 12 चक्का ट्रक को दयाल तालाब पत्योरा माइनर के पास असलहे के दम पर बदमाशों ने रोक लिया और चालक शैलेंद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

चालक से 40 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना से खदान में हड़कंप मच गया। कारोबारियों ने बताया मौरंग लेने आने वाले ट्रक चालकों में लूटपाट की घटनाओं से दहशत है। पुलिस की गश्त न होने से बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर छानबीन की गई है। घटना को अंजाम देने वाले स्थानीय हैं। जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed