फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

Hamirpur News: युवक की हत्या कर शव फेंका

Wed, 11 Jan 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
गुसियारी गांव में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। गुसियारी गांव में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अय्यूब (26) का शव पूर्व प्रधान के घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। उसकी पीठ पर डंडे या लोहे की रॉड से पीटे जाने के निशान मिले हैं। युवक के पैंट की चेन खुली मिली है। मृतक के पिता अशफाक खां ने बताया कि बीती रात डेढ़ बजे उसने अय्यूब को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। गांव के तीन-चार लोगों ने उसके बेटे की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया कि युवक की पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की चर्चा है। हालांकि सीओ विवेक यादव का कहना है प्रेम संबंध में हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिर भी इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed