फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

Hamirpur News: आठ मृतकों के नामकर दी वसीयत, मुकदमा

Mon, 09 Jan 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। तत्कालीन प्रभारी उप निबंधक के खिलाफ आठ मृतकों के नाम फर्जी वसीयत रजिस्टर्ड करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह वसीयत कोरोना काल के दौरान की गई। कार्यालय में कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिल रहा है। आरोप है कि तत्कालीन प्रभारी उप निबंधक सेवानिवृत्त होने पर संबंधित अभिलेख अपने साथ ले गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

उप निबंधक सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बस्ती जिले के मुरादीपुर नगर पंचायत हरैया के उग्रसेन नगर निवासी तत्कालीन प्रभारी उप निबंधक विजय पाल सिंह ने राजेंद्र प्रसाद, हंसराजी सुषमा, श्यामकली, नाजरा खातून, नंदलाल, अतुल, शोभाराम, राजेश कुमार समेत आठ वसीयतनामे फरवरी 2020 से जून 2020 तक रजिस्टर्ड किए। शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि यह सभी मृतक हैं। इसके बाद इन वसीयतनामों के रिकॉर्ड ढूंढे गए तो वसीयत के सभी दस्तावेज गायब मिले। इसका सारा ब्योरा भी कार्यालय की मिनट बुक में भी दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय पाल सिंह के खिलाफ लोक सेवक अधिनियम व कपटपूर्ण तरीके से सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि विजयपाल सिंह उप निबंधक कार्यालय में दो साल प्रभारी उप निबंधक के पद पर तैनात रहे थे। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed