{"_id":"626ad13a5a50663da11c4adc","slug":"crime-hamirpur-news-knp693847389","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन गृहस्थियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन गृहस्थियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव में एक मकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के दो और मकानों को चपेट में ले लिया। अग्निशमन दस्ते के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में तीनों परिवारों की लाखों रुपये की क्षति हुई है।
रोहारी निवासी रमरश गुप्ता के घर में गुरुवार को आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी रमेश कुशवाहा व प्रभु पाल के घरों को अपनी चपेट में लिया। तेज हवा में आग फैलने से गांव में हड़कंप मच गया। आग से रमेश गुप्ता व रमेश कुशवाहा के घर का सामान जलकर राख हो गया। आग प्रभु पाल के घर तक पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसके गृहस्थी का सामान निकाल लिया। बाद में पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। आग से गृहस्वामियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। करहिया गांव में किसान गंगा प्रसाद कुशवाहा के खेत में आग लग गई। इससे 150 सागौन के पेड़ों को भारी क्षति हुई है। किसान ने बताया 20 वर्ष पूर्व सागौन का बाग लगाया था। आग ने क्षण भर में नष्ट कर दिया।