{"_id":"626acfe6db6b940f57749a03","slug":"crime-hamirpur-news-knp6938428107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, आग लगी, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, आग लगी, 27 घायल
विज्ञापन
हमीरपुर राठ मार्ग में कलौलीतीर गांव के पास बसों की भिड़त के बाद लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गुरुवार शाम चार बजे हमीरपुर-राठ हाईवे पर कलौलीतीर गांव में भैंस को बचाने के चक्कर में हमीरपुर व राठ डिपो की बसों में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई। 27 यात्री घायल हुए हैं। इसमें छह की हालत गंभीर है।
राठ डिपो की बस 58 सवारियां लेकर शहर से राठ जा रही थी। वहीं राठ से सवारियां लेकर शहर आ रही हमीरपुर डिपो की बस पर 40 यात्री सवार थे। तभी कलौलीतीर गांव में देवी तालाब के पास अचानक भैंस सड़क पर आ गई। भैंस को बचाने के चक्कर में चालक महेंद्र कुमार सैनी ने बस मोड़ दी। स्टेयरिंग फंस जाने से बस दाहिनी ओर चली गई। तभी राठ डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में चालक व परिचालक सहित 27 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल यात्री मुक्ता प्रसाद तिवारी, राकेश बांधुर, सोनू निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, परिचालक बृजेंद्र प्रताप को कानपुर रेफर किया गया है। एआरएम अकील अहमद ने बताया कि राठ डिपो की बस आग से पूरी तरह जल गई है। हमीरपुर डिपो की बस 50 फीसदी क्षतिग्रस्त हो गई है।
ये सवारियां घायल
महेंद्र कुमार चालक हमीरपुर डिपो निवासी गहरौली, बृजेंद्र प्रताप सिंह परिचालक निवासी बिवांर,
कमाल अहमद चालक राठ डिपो निवासी राठ, यात्री मुक्ता प्रसाद तिवारी खड़ेही लोधन, बरदानी पौथिया, बबली छानी, राकेश बांधुर, रामगोपाल कुत़ुबपुर, रामनरायण इटौरा, मोती लाल बागीपुरा, कोमल व दयाशंकर मुस्करा, संतोष व राहुल बजेहटा, अमित व सीमा कुम्हऊपुर, सोनू राजाजीपुरम लखनऊ, छोटी व फूलारानी पारा कंडौर, मीनू ललपुरा, सरोज बिवांर, सबाना जारी बांदा, रामानंद बिलगांव, राकेश बिवांर, बद्री प्रसाद पौथिया, कुंज बिहारी कोंच जालौन व जगदीश प्रसाद जरिया
विज्ञापन
पौथिया। दमकल कर्मियों के आग बुझाने के दौरान बसें धू-धू कर जल रही थी। तभी बस का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े। मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया।
प्रधान प्रतिनिधि कल्लू वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद सचान, रामपाल, हिमांशू श्रीवास्तव, भिखारी लाल, डॉ.सहदेव सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बस्ती है। तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे विद्यालय पड़ता है। सुबह दोपहर बच्चों को सड़क पार कर विद्यालय जाना पड़ता है। डीएम से गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।