फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

दो स्थानों पर आग से गेहूं की छह बीघा फसल नष्ट

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
गहरौली गांव में आग से जली गेंहू की फसल। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों के सपने राख हो गए। ट्रांसफार्मर और एचटी लाइन में स्पार्किंग की चिंगारी से दो स्थानों पर छह बीघे गेहूं की फसल नष्ट हो गई। तीसरे स्थान पर लगी आग किसानों ने समय रहते बुझा ली। इससे लाखों का नुकसान होने से बच गया। किसानों का कहना है कि जर्जर एचटी लाइन से अक्सर चिंगारी गिरने लगती है। इसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

किसान लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया उनके 15 बीघे के खेत में गेहूं पक कर तैयार हो गया है। एक-दो दिन में कटाई का शुरू होने वाली थी। शनिवार को दोपहर खेत के मेड़ में प्रकाश दीक्षित का निजी नलकूप लगा है। इसके ट्रांसफार्मर की खुटियों में बिजली के शार्ट सर्किंट से स्पार्किंग होने पर निकली चिंगारी फसल पर गिर पड़ी और आग पकड़ ली। सूखी फसल धू-धूकर जलने लगी। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में कटाई कर रहे किसान मौके पर पहुंचकर पानी, मिट्टी डालकर व अरहर की हरी फसल काटकर आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, बिजली विभाग के लाइनमैन हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रकाश दीक्षित के ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन

अरतरा निवासी मनोज कुमार त्रिपाठी ने अपने तीन बीघे गेहूं की फसल बो रखी थी। इसकी शनिवार को कटाई हो रही थी। तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन की लाइन में स्पार्किंग के बाद चिंगारी नीचे रखी फसल में गिरने से जलने लगी। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक तीन बीघे की गेहूं की फसल राख में बदल गई। मनोज त्रिपाठी ने बताया कि 60 हजार का नुकसान हुआ है। टिकरी गांव में एक अरहर के खेत में लगी आग को दमकल ने बुझा दी। किसी तरह की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed