फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर। सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक के साथ उसके भाई एवं भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को दिए शिकायती पत्र में छात्रा ने बताया किटेढ़ा गांव निवासी युवक उसका रिश्तेदार है। वह उसके पास आता था। एक बार बीमार होने पर वह झाड़-फूंक के बहाने उसे बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार गांव लाया और रात को अपने गांव टेढ़ा ले गया। रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसने सुबह उसकी भाभी को दी तो उन्होंने शादी करा देने का भरोसा दिया। इसके बाद वह दो वर्ष तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। दो माह पूर्व उसने अंतिम बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई है। शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया है। पीड़िता ने युवक, उसके भाई तथा भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वह जांच के सिलसिले में बाहर हैं। लौटने के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed