{"_id":"619000c3700d046b074bda86","slug":"crime-hamirpur-news-knp6638011190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने पर जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने पर जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। रौरो गांव निवासी कल्लू राजपूत (45) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि फसल खराब होने से वह परेशान थे। इसी वजह से जहर खाकर जान दे दी।
रौरो गांव निवासी रामपाल राजपूत ने बताया कि उनके छोटे भाई कल्लू राजपूत ने आर्थिक स्थिति खराब होने पर कर्ज लेकर खेत में मूंगफली की फसल की थी। बारिश के चलते फसल खराब होने पर परेशान थे। वहीं बेटी प्रीति का रिश्ता छिबौली गांव में तय किया था।
फसल खराब होने पर बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी। शनिवार को खेत में छिड़काव करने वाली दवा निगल ली। हालत खराब होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। उरई ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।