{"_id":"6161dc438ebc3ea1887961ea","slug":"crime-hamirpur-news-knp657348036","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करने पर पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा करने पर पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी करन सिंह गुरुवार को दोपहर अपने खलिहान में मजदूरों से टूटी तारबाड़ी निकलवा रहे थे। तभी गांव के एक दबंग ने अपने दो पुत्रों के साथ पहुंचकर हंगामा कर काम रुकवा दिया। मजदूरों को डरा धमका कर भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अकौना गांव निवासी करन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह खलिहान में मजदूरों से टूटी हुई तारबाड़ी निकलवा रहे थे। तभी गांव के ओमकार अपने पुत्रों तरुण व संजय के साथ पहुंचे और मजदूरों को काम करने से रोक दिया। विरोध करने पर मजदूरों को धमकाया। दबंगों के डर से मजदूर भ
ाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं। वह अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से भी कर चुके हैं। इसी से उससे खफा हैं। कोतवाली प्रभारी राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।