{"_id":"610198768ebc3ef75b30e990","slug":"crime-hamirpur-news-knp642975543","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का शव स्कूल के पीछे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर का शव स्कूल के पीछे मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। सोमवार से लापता किशोर का शव मंगलवार की शाम उरई रोड पर एक विद्यालय के पीछे मिला। सिर में चोट के निशान देख पिता ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव निवासी गनेशी प्रसाद प्रजापति का पुत्र संदीप (17) सोमवार की शाम बकरियां चराने के बाद घर पहुंचा। इसके बाद शौच के लिए जाने की कह कर निकल गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रात भर खोजबीन के बावजूद कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार की शाम लोधेश्वर धाम के सामने स्थित एक विद्यालय के पीछे चरवाहों ने उसका शव देख पुलिस को सूचना दी। पिता का आरोप है कि शव मिलने के 20 घंटे पहले ही उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुत्र के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन
खुद को बचाने में दोनों हाथों की उंगलियां भी जख्मी हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।