{"_id":"610197bf8ebc3e5f05267b8e","slug":"crime-hamirpur-news-knp6429747150","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने आग लगाई,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने आग लगाई,मौत
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा गांव में एक युवती ने मंगलवार की रात परिजनों के सो जाने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंगोहटा गांव निवासी लक्ष्मण अहिरवार ने बताया कि उनकी पुत्री पूनम (21) मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को रात लगभग 11 बजे के बाद परिजनों के सो जाने पर उसने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
चीख-पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुली। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक पूनम चार भाइयों के बीच अकेली बहन थी। चारों भाई दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। शायद इसी के चलते उसने घातक कदम उठा लिया हो।