{"_id":"60e5f0bc8ebc3ec7f14f1eae","slug":"crime-hamirpur-news-knp6388841101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौदहा कस्बे के सिजनौड़ा गांव में खेत की नापजोख के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा। तहरीर देने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने पर बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
गांव सिजनौड़ा निवासी शिवपाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र प्रार्थनापत्र में कहा है कि तीन जुलाई को वह और उनके पिता शिव बदन घर में थे। तभी गांव के तीन लोग अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से लैस होकर आए और पिता से कहने लगे कि खेत की नाप जोख कराकर अच्छा नहीं किया।
इसके बाद गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वह और उनकी मां बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।