{"_id":"60e5f00c8ebc3e55284c30c8","slug":"crime-hamirpur-news-knp6388835102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व पेड़ से बांध कर मारपीट से आहत किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ व पेड़ से बांध कर मारपीट से आहत किशोरी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। यहां के एक गांव में सप्ताह भर पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को पेड़ से बांधकर मारापीटा था। इस मामले में पुलिस न कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, आरोपी उसे बराबर धमका रहे थे। इससे आहत किशोरी ने मंगलवार की रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। कानपुर में उसका इलाज हो रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 30 जून को पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि वह पत्नी को लेकर उरई गया था। इसी बीच पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के विरोध करने पर आरोपी चला गया। कुछ देर बाद परिजनों के साथ पुन: घर पर आ धमका।
पुत्री को बंधक बनाकर मारते पीटते हुए घर से बाहर ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटा। उसकी दूसरी पुत्री ने यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुत्री को उन लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पिटाई से पुत्री को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक वह कोतवाली शिकायत करने गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। लेकिन जब पीड़ित परिवार के साथ पुन: कोतवाली गया तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इस बीच आरोपी उसे बराबर धमकी देते रहे। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने मंगलवार की रात फांसी लगा ली। उधर, इस संबंध में सीओ रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।