{"_id":"609eb9848ebc3e58613a67a9","slug":"crime-hamirpur-news-knp6284270149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने थाने में काटा जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने थाने में काटा जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के इमिलियाबाड़ा मोहल्ले में पांच वर्षीय बालक की मौत के मामले में शव गायब करने का आरोप लगाकर गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मांग की बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जाए। आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक बच्चे की मां को थाने में बैठाया है। वहीं आरोपी फरार है।
कस्बे के इमिलिया बाड़ा निवासी सगे भाई सर्वेश कुमार व दिलीप कुमार वर्मा का आरोप है कि उनके भांजे अर्पित (5) को बहन सुमन के दोस्त संतोष वर्मा ने 12 मई को जमकर मारापीटा था। मरणासन्न हालत में उसे पीएचसी बाद में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि संतोष ने उनके भांजे का शव गायब कर दिया है और फरार हो गया है।
शुक्रवार सुबह सुमन के मायके पक्ष की एक दर्जन महिलाएं पहुंची और बालक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने तथा हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर हंगामा करने लगीं। पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक की मां सुमन को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। वहीं हत्यारोपी संतोष वर्मा गायब हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस मौत के कारणों का पता करने के लिए कानपुर रवाना हुई है। मामले की जांच कर रहे कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि मां से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बच्चे की मौत के बाद शव गंगा की रेती में छिपाने की बात सामने आई है। वहां जानकारी लेने के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।