{"_id":"5fbaa02c8ebc3e9ba81b15e8","slug":"crime-hamirpur-news-knp5956644127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बीते, अगवा युवक का सुराग नहीं, आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस की नौ टीमें जांच में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बीते, अगवा युवक का सुराग नहीं, आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस की नौ टीमें जांच में जुटीं
विज्ञापन
राठ में घटना स्थल का निरीक्षण करते आईजी व एसपी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी के छोटे भाई के अपहरण मामले में चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आईजी चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक की तलाश में नौ पुलिस की टीमें लगाईं हैं। तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक आरोपी हिरासत में है।
पठनऊ निवासी कृष्ण कुमार पुत्र केशव सोनी ने बताया उनके छोटे भाई अनिल कुमार उर्फ अन्नी सोनी को वैष्णोदेवी जाना था। शनिवार शाम करीब छह बजे अनिल पड़ाव चौराहे स्थित ऑनलाइन सेंटर पर रेलवे का टिकट बुक कराने गए थे। जहां से दीवानपुरा निवासी सूरज यादव, मोना यादव, मियांपुरा निवासी गुटका कारोबारी मोहन गुप्ता व पांच अन्य लोगों ने अन्नी के साथ मारपीट की। आरोप है उक्त लोग उनके भाई को बाइक पर बैठा कर ले गए है। अगवा युवक की शर्ट उरई रोड पर हनुमान मंदिर के पास से मिली है। युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने नामजद आरोपी मोहन गुप्ता को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ने कहा पूछताछ में सामने आया है कि अनिल सोनी व उसके साथियों ने एक साल पूर्व एक शादी समारोह में सूरज यादव के साथ मारपीट की थी। बदला लेने के लिए उक्त लोगों ने अनिल सोनी के साथ मारपीट की है। रविवार को आईजी चित्रकूटधाम, के सत्यनारायणा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह व अपर एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने कहा अगवा युवक की तलाश व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात थानों की पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही युवक को सकुशल तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
अगवा युवक पर दर्ज हैं छह मुकदमे
एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा अगवा युवक अनिल सोनी उर्फ अन्नी पर राठ कोतवाली में आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2012 में हत्या का प्रयास, 2013 में दुष्कर्म, छेड़खानी, मारपीट व इसी वर्ष जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2015 में गुंडा एक्ट, 2016 में सामूहिक दुष्कर्म व वर्ष 2018 में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं आरोपी मोना यादव के खिलाफ इसी वर्ष गालीगलौज, मारपीट व मिनी गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कुछ लोग एक पान-मसाला एजेंसी के मालिक के बेटे के अपहरण की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि एजेंसी मालिक का पुत्र अपहरण की घटना में अभियुक्त है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अनिल सोनी कोई व्यापार नहीं करते थे।
सट्टे के पैसे को लेकर चल रहा विवाद
आईजी के सत्यनारायणा ने बताया अनिल सोनी उर्फ अन्नी व आरोपी मोहन गुप्ता सट्टा खिलाते थे। इनकी फोन रिकार्डिंग सुनने पर पौने तीन लाख रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। यह पैसा सट्टे का था। आईजी ने कहा घटना का खुलासा करने के लिए सीओ अखिलेश राजन के निर्देशन में सात थानों की पुलिस लगाई है। स्वाट व सर्विलांस टीमें भी लगीं हैं। छापा मारा जा रहा है।

अपह्रत युवक अनिल सोनी उर्फ अन्नी की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR