फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर किया पथराव, कनेक्शन काटने के दौरान भड़के लोग, ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी

Thu, 19 Nov 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान कनेक्शन काटते समय उपभोक्ताओं के परिजनों ने मिलकर टीम पर पथराव कर दिया और मारपीट की। ग्रामीणों की इस हरकत से टीम को बगैर कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद अवर अभियंता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया वह टीम के साथ विदोखर मेदनी में बकाएदारी के चलते कनेक्शन काटने गए थे। गांव के लक्ष्मीकांत के ऊपर विभाग का 77128 रुपये बकाया है। इसी के तहत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी पक्ष के करीब पांच लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। लोगों ने विद्युत कर्मियों के साथ गालीगलौज कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

साथ ही दोबारा यहां न आने की धमकी देते हुए कहा कि अगर कनेक्शन काटा तो परिणाम गंभीर होगा। अवर अभियंता ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। दरोगा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed