{"_id":"5edd20b98ebc3e902828b318","slug":"crime-hamirpur-news-knp5642794114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्बल से महिला को मौत के घाट उतारा, गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्बल से महिला को मौत के घाट उतारा, गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने की वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के गुरुदेवपुरा मोहल्ले में पत्नी की पिटाई करते समय अधेड़ ने पड़ोसी महिलाओं को भी गालियां दी। इसका एक पड़ोसी महिला ने विरोध किया तो अधेड़ ने उस पर सब्बल से हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरुदेवपुरा निवासी उदय भान अपनी पत्नी तारा रानी (45) व बच्चों के साथ रहता है। वह पल्लेदारी का करता है। शनिवार देर शाम उनका पड़ोसी गुलाब अनुरागी शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसकी चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए और उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी अन्य महिलाओं से भी गालीगलौज करने लगा।
उदयभान अनुरागी ने बताया जब वह नहीं माना तो सब लोग अपने घर चले गए। बताया रविवार सुबह वह अपनी बेटी नीरज के साथ बाड़े में काम कर रहा था। उसकी पत्नी तारा रानी (45) घर से गोबर लेकर फेंकने जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी गुलाब मिल गया और रात की घटना को लेकर उसकी पत्नी के गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया तथा हाथ में लिए सब्बल से उसकी पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे वह घायल होकर गिर गई। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया आरोपी गुलाब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।