{"_id":"5ec954898ebc3e9ac806f287","slug":"crime-hamirpur-news-knp561686369","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज, सपा ब्लाक प्रमुख भूमिगत, ब्लाक प्रमुख के नलकूप में हुई थी वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज, सपा ब्लाक प्रमुख भूमिगत, ब्लाक प्रमुख के नलकूप में हुई थी वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सपा ब्लाक प्रमुख के नलकूप के पास एक युवती का शव मिला था। युवती के पिता की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख, उनके सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही ब्लाक प्रमुख अपने भाई सहित भूमिगत हो गए हैं।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया उनकी पुत्री 19 मई को जंगल से घर जाते समय लापता हो गई थी। उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह सपा ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के निजी नलकूप के पास नाले में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी श्लोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम ने भी जाचं की। खोजी कुत्ता नलकूप और उसके पीछे बनी झोपड़ी तक गया।
मृतका के सिर के बाल नलकूप के पास ही पुलिस ने बरामद किए। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के अहम साक्ष्य मिलने पर एसपी ने सात घंटे के अंदर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया था। एसपी के मुताबिक अतुल सिंह ने ही युवती की हत्या कर शव नलकूप से सौ मीटर की दूरी पर फेंका था, लेकिन परिजनों को हत्याकांड का खुलासा रास नहीं आया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम मृतका के पिता ने सदर कोतवाली आकर बेटी की हत्या में सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव, उसके भाई राजनारायण यादव, उनका मौसेरा भाई शिवनारायण यादव व अतुल, अटल पुत्रगण अजय सिंह को नामजद करते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई संजय वर्मा ने बताया ब्लाक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 302, 147 व 201 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अतुल सिंह की गिरफ्तारी हुई, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दो डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
शुक्रवार रात करीब 12 बजे युवती के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया। डा. आरटी बनर्जी व डा. नरेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड भी बनवाई। डा. आरटी बनर्जी ने कहा मृतका का एक पैर औैर नाजुक अंग गायब था। जैसे कि जानवरों ने नोंचा हो। उन्होंने बताया बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा जाएगा।