{"_id":"5d165b488ebc3e3c655a1fb2","slug":"crime-hamirpur-news-knp4985329155","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे युवक ने साले पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे युवक ने साले पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के लदार गांव निवासी एक युवक ने पत्नी पर गर्भपात का दबाव बनाया। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली आई। इससे आक्रोशित पति अपने भाई व अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंच गया। गाली गलौज के बीच पीड़िता के भाई ने जैसे ही उन्हें घर के अंदर आने को कहा तभी उसने उस पर रायफल से फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
कस्बे के दीवान सईद बाबा इलाही तालाब के निकट निवासी विजय कुमार पुत्र भगवानदीन की दो बहनें मालती व उषा की शादी बिंवार थानाक्षेत्र के लदार गांव निवासी दो सगे भाइयों विद्या सागर व बाल किशन से हुई है। दोनों भाई परिवार सहित दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करते हैं। विजय कुमार ने बताया कि बहन मालती के गर्भ आने पर पति बालकिशन ने जांच कराई। गर्भ में बेटी होने पर वह आगबबूला हो गया और पत्नी से गर्भपात करवाने का दबाव बनाने लगा। वह नहीं मानी और अपनी बहन उषा के साथ कस्बा स्थित अपने मायके चली आई। इस पर वह भाई, पिता राजाराम व मां रामबाई, मामा विनोद व पड़ोसी नरेश के साथ गुरुवार की शाम ससुराल जा धमका। वहां गाली गलौज करने लगे जब इसका विरोध साले विजय ने किया तो सभी ने उस पर हमला बोल दिया। साथ ही रायफल से उस पर फायर भी किया। हालांकि वह फायर से बच गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने विजय की तहरीर पर सभी के खिलाफ जान से मारने, गाली गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।