फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news

लॉकडाउन का उल्लंघन पर सात के खिलाफ मुकदमा

Fri, 27 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news
हमीरपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शहर कोतवाली में आठ तो मौदहा में सात लोगों के खिलाफ अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कोतवाल श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि लोगों को समझाने के बाद भी मान नहीं रहे हैं। जिसके चलते आठ युवकों पर दो अलग अलग उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए गए है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन कर घरों में ही रहने की अपील की है। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की देर शाम डीएम व एसपी मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर पुलिस को सख्ती से लॉकडाउन लागू करने के निर्देश दिए। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने सात युवकों का धारा 144 के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर 188 के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें गणेश प्रसाद, फहीम, नोखे लाल, शिवलाल, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व बौरा हैं। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लगातार दो दिन से लोगों को समझाया जा रहा है। लेकिन लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को देर शाम नियमों का उल्लंघन कर जनरल स्टोर खोलने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार की ओर से पंजीकृत कराए गए मुकदमे में बताया गया कि कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में दुकानदार सत्यनारायण गुप्ता प्रशासन द्वारा तय किए गए समय के बाद भी दुकान खोल कर सामान की बिक्री कर रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है और ज्यादातर दुकानदार समय अवधि खत्म होने के पूर्व भी दुकानों के शटर गिराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed