फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur,news

मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट की

Sun, 07 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur,news
राठ। मजदूरी का बकाया मांगने पर दबंग ठेकेदार ने मजदूर के साथ मारपीट कर अपने घर में बंधक बना लिया। अगले दिन परिजनों को बुला उनके हवाले कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी लक्ष्मण अहिरवार ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कस्बे के बारह खंभा मोहल्ला निवासी जीतू यादव से ईंट भट्टों पर मजदूरी के एक लाख बीस हजार रुपये तय हुए थे। उन्होंने बताया कि एक लाख दस हजार रुपये मिल गए थे, जबकि दस हजार रुपये बकाया थे। शनिवार शाम वह जीतू के यहां बकाया रुपये लेने गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जीतू व उनके साथियों ने बारह खंभा में गाली गलौज कर लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट की। अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। रात भर बंधक बनाकर रखने के बाद रविवार को उनके घर फोन कर परिजनों को बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर गाली गलौज करते हुए उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उनके शरीर पर चोटें आई हैं। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed