फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

ज्वैलर्स के साथ लूट, पुलिस बोली- मनगढंत

Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
मौदहा। इचौली से बाइक पर लौट रहे खंडेह निवासी सराफा दुकानदार को कपसा मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा अड़ाकर लूट लिया। पीड़ित सराफा दुकानदार ने बैग में 10 हजार रुपये सहित सोने चांदी के गहने लूटने की तहरीर दी है। इधर, पुलिस घटना को मनगढंत बता रही है।
विज्ञापन

खंडेह निवासी नारायण सोनी इचौली गांव में ज्वैलरी की दुकान किए हैं। बुधवार को बाइक से खंडेह जाते समय बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। तमंचे के बल पर मोबाइल व आभूषण लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि झोले में करीब 12 ग्राम सोने, 300 ग्राम चांदी के गहने व बिक्री के करीब 10 हजार रुपये थे। उधर, कोतवाल पवन कुमार पटेल ने इस घटना को पूरी तरह निराधार बताया।
विज्ञापन

कहा कि नारायण सोनी की सूचना के आधार पर इचौली चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कपसा और गुसियारी के बीच पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन जांच में कोई तथ्य नजर नहीं आए। घटना की गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि उसका मोबाइल व पर्स कहीं गिर गया है। वह इस मामले में लूट की बात प्रचारित कर इचौली गांव से कुछ लोगों से अपने लेनदेन के चलते भागना चाहता है। घटना पूर्णतया मनगढ़ंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed